फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   route march in city by police and SSB

होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
route march in city by police and SSB
पीलीभीत। होली पर शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस ने शहर में एसएसबी जवानों के साथ भ्रमण किया। चिह्नित स्थानों पर लोगों से जानकारी भी जुटाई। कई संवेदनशील क्षेत्रों में नए स्थान चिह्नित किए।
विज्ञापन

शहर में होली और शब-ए-बरात को लेकर शुक्रवार को एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों पर एक कंपनी एसएसबी जवानों के साथ रूट मार्च किया। लाल रोड, जाटों चौराहा, बेलो कमल्लो चौराहा, पंजाबियान आदि में रूट मार्च निकला गया। कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा होली पर फोर्स तैनात करने के लिए कुछ स्थानों को चिह्नित भी किया। इसके अलावा थाना जहानाबाद में एसएसबी और पुलिस फोर्स, थाना बरखेड़ा, बिलसंडा और अमरिया में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

पीस कमेटी की बैठक हुई
होली और शब-ए-बरात को लेकर सदर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ सिटी सुनील दत्त ने संभ्रांत, धर्मगुरुओं और स्थानीय स्तर पर गठित समिति सदस्यों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। लोगों से शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ होली व शब-ए-बरात मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाईचारे के साथ मनाएं होली का त्योहार
अमरिया। होली और शबे बारात के त्योहार को लेकर शनिवार को थाना परिसर में एसडीएम आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। शांति पूर्वक तरीके से मनाएं। शरारती तत्वों पर नजर रखकर पुलिस का सहयोग करें। सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में होलिका दहन को लेकर कोई समस्या हो तो समय रहते अवगत कराएं। इस मौके पर परमिंदर सिंह प्रिंस, राजीव गुप्ता, परमजीत सिंह, निसार अहमद, नत्थू लाल गंगवार, असगर अली, मिन्हाजुद्दीन खां, जमा मलिक, राशिद मलिक, जुबैर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed