फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rose will review the campaign against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की रोज होगी समीक्षा

Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक के अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेहतर काम करने वाले थाना प्रभारियों को नगद पुरस्कार मिलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए डीजीपी की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। इसमें जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर तीन-तीन थानेदारों का चिन्हीकरण किया जाएगा। इसके बाद उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।  
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस महकमे की ओर से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान नौ जून तक चलेगा।  शुरूआती दिनों में कोई खास सफलता न मिलने पर अब नया फंडा अपनाया गया है। इसमें जिला, रेंज और प्रदेश स्तर पर ऐसे तीन-तीन थानों के प्रभारियों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने अभियान के दौरान मुकम्मल प्रयास किए हों। सभी को क्षेत्र में एक बाजार और एक उप-बाजार में फैला अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करनी है। इसी के आधार पर सफल थानेदार को चुना जाएगा। 
विज्ञापन


प्रतिदिन होगी कार्य की समीक्षा 
थाना स्तर पर पुलिस की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए क्या प्रयास किए गए। इसकी प्रतिदिन अधिकारी खुद समीक्षा करेंगे। एक रिपोर्ट बनाकर प्रतिदिन जिले के अधिकारियों के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोग्राफी के जरिए होगा चिन्हीकरण 
अफसरों को पुलिस की मेहनत का पता लग सके और ईनाम के चक्कर में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए भी पुख्ता बंदोबश्त किया गया है। पहले हर थाना प्रभारी से अपने क्षेत्र के अतिक्रमण की वीडियो मंगाई जाएगी। उसको देखने के बाद अफसर अतिक्रमण हटाने के लिए किस तरह प्रयास किए जाए, दिशा निर्देश दिए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के बाद दुबारा उसी स्थान की वीडियो अफसरों को भेजी जाएगी। दोनों वीडियो क्लिप देखने के बाद कार्रवाई का आंकलन किया जाएगा। इसके अलावा बाजार खुलने और बंद होने के समय सड़क की चौड़ाई नापकर व्यापारियों के अतिक्रमण का पता पुलिस लगाएगी। 


17 पीबीटीपी 14
डीजीपी के अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, मंडल, प्रदेश स्तर पर तीन-तीन थानों को बेहतर काम करने पर नगद ईनाम दिया जाएगा। समीक्षा जिले के अलावा उच्चाधिकारी भी करेंगे। नए आदेशानुसार कार्य कराया जा रहा है।
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी 

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed