फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roofs of illegal vehicles are leaking in the rain, passengers are forced to get wet

Pilibhit News: बारिश में टपक रहीं डग्गामार वाहनों की छतें, भीगने पर यात्री मजबूर

Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Roofs of illegal vehicles are leaking in the rain, passengers are forced to get wet
बारिश के बीच माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर दौड़ते वाहन।संवाद
पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर चलने वाले अधिकतर डग्गामार वाहन बारिश में परेशानी का सबब बने हुए हैं। खस्ताहाल होने से अधिकतर वाहनों की छतें टपक रही हैं। ऐसे में यात्री भीगते हुए ही सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा से पीलीभीत तक करीब 30 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 30 से अधिक डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। इसमें टेंपो और मैजिक भी शामिल हैं। अधिकतर वाहन पुराने होने से खस्ताहाल हैं। रविवार को सफर तय कर पीलीभीत पहुंचे माधोटांडा निवासी एक यात्री ने बताया कि मैजिक की छत तीन जगह से टपक रही थी।
विज्ञापन

दोनों हिस्सों में खिड़कियों पर पर्दा नहीं पड़ा था। इससे पानी छत के अलावा दोनों किनारों से भी घुस रहा था। इससे चार यात्री भीग गए। कई बार चालक को बचाव के उपाय करने को कहा गया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। 30 किलोमीटर लंबा सफर भीगते हुए तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि मनमाना किराया देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। बारिश में इन वाहनों में सफर करना महिलाओं को बच्चों के लिए सबसे परेशानी भरा है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही मार्ग पर वाहनों की स्थिति को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed