फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways depot operator beaten up for boarding passengers

Pilibhit News: सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज डिपो के परिचालक की पिटाई

Sat, 13 Jan 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot operator beaten up for boarding passengers
पीलीभीत। सवारियां बैठाने के चक्कर में निजी वाहन चालक ने संविदा परिचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे परिचालक का एक दांत भी टूट गया। जानकारी लगते ही डिपो के परिचालकाें में आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिचालक ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौगवां चौराहा अस्थायी बस अड्डा है। यहां से निजी और रोडवेज कर्मी सवारियों को बैठाते हैं। आए दिन सवारियों को लेकर रोडवेज और डग्गामार वाहन चालकों में कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे रोडवेज बस का परिचालक तेजेंद्र गंगवार चालक योगेंद्र पाल के साथ स्थानीय डिपो से बस लेकर नौगवां चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां बस खड़ी कर वह सवारियों का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक निजी वाहन चालक अपने वाहन पर सवारियां बैठाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त चालक ने उसके साथ मार-पिटाई शुरु कर दी। निजी चालक ने रोडवेज के परिचालक का एक दांत भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डिपो से काफी संख्या में कर्मचारी नौगवां चौराहे पर पहुंच गए। इसी दौरान निजी वाहन का चालक वहां से भाग गया। बाद में परिचालक ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत एआरएम से कर निजी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed