{"_id":"6a0632d058a8764996078864","slug":"roadways-buses-will-be-increased-in-the-city-for-urs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-159463-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में उर्स के लिए बढ़ाई जाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में उर्स के लिए बढ़ाई जाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में होने वाले शाहजी मियां के उर्स के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं।
शहर में शाहजी मियां का उर्स बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया जाता है। उर्स में दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। वहीं आस-पास से लाखों की संख्या में लोग यहां पर आते हैं। उर्स में होने वाली भीड़ को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसको लेकर डिपो के अफसरों की ओर से पूर्व में आदेश दिए जाते हैं। ऐसे में बुधवार को आरएम कार्यालय से पीलीभीत डिपो के अफसरों को आदेश जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि उर्स को भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या को बढ़ाया जाए। साथ ही बसों के स्थानीय मार्गाें पर फेरे बढ़ाए जाएं, जिससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि शहर में होने वाले उर्स को लेकर विभागीय अफसरों की ओर से आदेश आ गया है। जल्द ही बसों के संचालन को लेकर कार्ययोजना को तैयार कर लिया जाएगा। इसमें स्थानीय मार्गाें पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। संवाद