{"_id":"64b97d9ba8e44d96140dd9c8","slug":"roadways-buses-stop-in-the-evening-people-spend-the-night-on-the-roads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1414-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाम होते ही बंद हो जाती हैं रोडवेज बसें, सड़कों पर रात गुजारते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाम होते ही बंद हो जाती हैं रोडवेज बसें, सड़कों पर रात गुजारते हैं लोग
Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
आसाम चौंराहे के पास नाले के स्लैप पर सोता आदमी । संवाद
पीलीभीत। तहसील मुख्यालयों से जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। शाम के वक्त तो पहुंचना ही मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। यात्रियों को रात आठ बजे के बाद बस न मिलने पर सड़क पर रात गुजारनी पड़ती है।
परिवहन निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते पूरनपुर-बीसलपुर मार्ग पर यात्रियों को सफर करने में खासी परेशानी आती है। यहां रोजाना हजारों से ज्यादा लोग नौकरी करने के लिए आते है। तो वहीं कुछ लोग मुख्यालय होने के कारण अन्य कार्यो से यहां पहुंचते है। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर काेई ध्यान नहीं दे रहे है।
यहीं नहीं इन मार्गो पर डग्गामार वाहन चालक पूरी तरह से हावी हो चुके है। यह वाहन चालक परिवहन निगम की बसों के बराबर ही किराया वसूलते है। इसके अलावा देर शाम यात्रा करने वाले यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूलते है। जिससे कई बार यात्रियों से इनकी बहस भी हो जाती है। यही नहीं कई बार देर शाम यात्रियों को वाहन न मिल पाने के कारण यात्री सड़क पर भी सोने को मजबूर हो रहे है। इसके बावजूद भी इस मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ट्रेनों का संचालन बंद होने से गहराई समस्या
2019 में पूरनपुर और बीसलपुर रूट पर ब्राडगेज का काम शुरू होने के बाद यहां की ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। हालांकि बीसलपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन होने लगा है। पूरनपुर रेलखंड पर अभी संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को भी बसों का ही सहारा रह गया।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
मार्ग पर सवारियां कम होनी की वजह से इस मार्ग पर बसों को संचालित नहीं किया जा रहा है। फिर भी इस मार्ग पर जानकारी कर एक बस देर शाम चलाने का प्रयास किया जाएगा। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम पीलीभीत।