फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways buses did not run on local routes, passengers kept wandering

Pilibhit News: लोकल रूट पर नहीं चलीं रोडवेज बसें, भटकते रहे यात्री

Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not run on local routes, passengers kept wandering
डग्गामार वाहन चालकों ने की मनमानी, काफी ज्यादा किराया वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। होली पर परिवहन निगम के दावे हवा हवाई साबित हुए। लोकल मार्गों पर बसों का संचालन न होने से यात्री इधर-उधर भटकते रहे। लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
होली पर पीलीभीत डिपो की तैयारियां पूरी तरह ध्वस्त साबित हुईं। रविवार की शाम जहां यात्री घर जाने के लिए सवारी वाहनों को ढूंढते दिखे। वहीं मंगलवार को अपने कार्यस्थल वापस जाने के लिए भी उन्हेें रोडवेज बस नहीं मिलीं। बसों की तलाश में भटकते यात्रियों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया।
विज्ञापन

डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमानी राशि वसूली। शहर के असम और नौगवां चौराहे पर यात्री भटकते रहे। उन्हें मैजिक, टेंपो, मैटाडोर व अन्य वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed