फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways buses are causing jam

Pilibhit News: जाम का कारण बन रहीं रोडवेज की बसें

Sun, 23 Jun 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are causing jam
पीलीभीत के रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पर खड़ी रोडवेज बसे । संवाद
पीलीभीत। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर पर्याप्त जगह न होने से चालक सड़क पर ही रोडवेज बसों को खड़ा कर रहे है। ऐसे में इस मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहता है। लोगों को परेशानी होती है पर जिम्मेदार ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

शहर के एकता सरोवर चौराहे के पास रोडवेज बस स्टैंड है। इसी मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र, बीएसए कार्यालय, उद्यान विभाग के अलावा तमाम अन्य निजी आवश्यक दफ्तर व श्मशान भूमि भी है। शहर के अधिकतर लोग इसी मार्ग से होते हुए इन जगहों पर पहुंचते है।
विज्ञापन

बावजूद इसके इस मार्ग पर दिनभर दोनों ओर रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड से कुल 112 बसों का संचालन होता है। इसमें 103 बसें निगम और नौ अनुबंध की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं पालिका के डलावघर पर भी बसों का खड़ा किया जाता है। इस स्थिति में सड़क के दोनों ओर बसों के खड़ा होने से जब कोई तीसरी बस यहां पर आती है, तो जाम लग जाता है। जिससे परेशानी होती है।

डलावघर से उठने वाली दुर्गंध से होती है परेशानी
काफी संख्या में लोग बरेली जाने के लिए इसी मार्ग से होते हुए जाते है। रोडवेज के सामने ही डलावघर भी बना हुआ है। जाम में फंसने पर लोगों को डलावघर से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी होती है।

-

डिपो पर पर्याप्त जगह नहीं है। इससे बसों को सड़क पर खड़ा किया जा रहा है। दूसरी जगह के लिए पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही जगह चिह्नि होने के बाद बसों को सही ढंग से खड़ा कराया जाने लगेगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed