फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus stand will soon have state-of-the-art facilities

Pilibhit News: जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा रोडवेज बस स्टैंड

Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand will soon have state-of-the-art facilities
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड परिसर।फाइल फोटो
पीलीभीत। पीपीपी मॉडल के तहत प्रदेश के कुछ रोडवेज बस अड्डों पर काम कराया जाना है। इसमें पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड भी शामिल है। बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का विकास होगा। बसों के संचालन और अन्य व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। हालांकि पीलीभीत डिपो के जिम्मेदारों ने इस संबंध में अभी जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत स्थानीय डिपो पर काम कराया जाएगा। शासन स्तर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना में प्रदेश के 54 बस स्टैंड शामिल किए गए हैं, इसमें पीलीभीत का नाम भी है। इसके तहत रोडवेज बस स्टैंड पर गेस्ट हाउस, डॉरमेट्री, पार्किंग, रेस्टोरेंट, फूडकोर्ट कॉमर्शियल ऑफिस सहित अन्य कार्यों को कराया जाना है।
विज्ञापन

साथ ही बस स्टेशनों को आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा। इसमें कम से कम 18 मीटर के एप्रोच मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। बस अड्डे से जुड़ी गतिविधियों के लिए जहां 55 प्रतिशत एरिया रिजर्व रखा जाएगा। यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाओं के विकास में कई अड़चनें
परिवहन निगम के अधिकारियों ने जो योजना तैयार की है। उस हिसाब से कार्य कराने में कई अड़चने भी सामने आएंगी। स्थानीय रोडवेज डिपो के पास पर्याप्त जगह नहीं है। कई बसें बस अड्डे के सामने सड़क पर खड़ी रहती है। यात्रियों के बैठने के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं हैं।
--
योजना को लेकर अभी तक विभागीय स्तर से कोई भी आदेश नहीं है। आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed