फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   roadways bus service starts in unlock 1.0

पहले दिन रोडवेज बसें तो चलीं.. सफर करने कम लोग ही निकले

Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
roadways bus service starts in unlock 1.0
पीलभीत। अनलॉक-1 में रोडवेज बसों को चलने की छूट मिल गई। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से इंतजाम भी एक दिन पूर्व पूरे कर लिए गए थे। सोमवार सुबह आठ बजे से रोडवेज बसें तो चलीं मगर सफर करने के लिए कम यात्री ही घर से निकले। सवारियों की बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई। पूरे दिन बसों में नाम मात्र लोगों ने ही सफर किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया। बसों को रूट पर भेजने से पहले उन्हें सैनिटाइज करने के साथ साफ- सफाई कराई गई। बस को डिपो से निकालने से पहले बस चालक और परिचालक की स्क्रीनिंग की गई। सबसे पहली बस सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई। 51 सीटों की क्षमता वाली रोडवेज बस में डिपो से मात्र पांच सवारी ही बैठी थी। सभी सवारियों स्क्रीनिंग कराई गई। बिना मास्क के यात्रा करने वालों की हिदायत दी गई। साथ ही उन्हें मास्क लगने को कहा गया। पहले दिन डिपो से कुल 15 बसें संचालित की गई। बरेली, कानपुर, दिल्ली, खनऊ, शाहजहांपुर, पलिया, लखीमपुर और अलीगढ़ के लिए बसें भेजी गई। इधर, रोडवेज की बसें डिपो से निकलने के बाद नौगंवा चौराहा, ईदगाह चौराहा पर सवारियों का इंतजार करती रही। लेकिन पहले दिन सवारी न के बराबर ही अपने घरों से बाहर निकली। अभी भी ज्यादातर लोग अपने वाहन से ही सफर करना जरूरी समझ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन रोडवेज की बसें चलाई गई। इसमें परिचालकों को बस में सीट के अनुसार ही सवारी बैठने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना मास्क के कोई भी यात्रा न करे, यह कहा गया। अगर कोई भी बिना मास्क के यात्रा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - वीके गंगवार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed