फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus collision killed in the parked car

रोडवेज बस ने खड़ी कार में मारी टक्कर

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision killed in the parked car
accident - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे मेें लिया
थ्रीव्हीलर पलटने से पांच यात्री घायल
 
 हरिद्वार डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। कार के पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कांपटाडा निवासी मोहन घायल हो गए। पुलिस ने मोहन के पिता दाताराम की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य हादसे में थ्रीव्हीलर पलटने से चार महिलाओं सहित पांच यात्री घायल हो गए।

रोडवेज बस की टक्कर से कार पलटने की घटना रात करीब एक बजे आसाम हाइवे के घुंघचाई चौराहा के समीप हुई। पुलिस ने बताया कि गांव जमुनिया जगतपुर निवासी विजय प्रताप सिंह कार से अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। आसाम हाइवे पर अचानक कार खराब होने पर कार को साइड से लगाकर पार्किंग लाइट जलाकर खराबी देख रहे थे। इसी दौरान खुटार की ओर से आई हरिद्धार डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार के समीप खड़े लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग खड़ा हुआ। विजय प्रताप सिंह ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने गजरौला के पास बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विजय प्रताप सिंह की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में जराकोठी के समीप थ्रीव्हीलर पलटने से उसमें सवार गांव शिवनगर निवासी सोमवती, सुखरानी, ज्ञानदेवी, ओमवती और लेखराज घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed