फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads dug to lay gas pipeline became trouble

शहर में गैस की पाइप लाइन डालने को खोदी गईं सड़कें राहगीरों के बनीं मुसीबत

Sat, 14 May 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roads dug to lay gas pipeline became trouble
गैस चौराहे पर उधड़ी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में लंबे समय से रसोई गैस की पाइप लाइन डाली जा रही है। नगर पालिका की ओर से सड़कों की खुदाई कर लाइन डालने की अनुमति ली गई है, मगर खुदाई के बाद सड़कों को वैसा ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। काम पूरा कब तक होगा, इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

रसोई गैस का कनेक्शन घर-घर पहुंचाने के लिए शहर की सड़कों की खुदाई की जा रही है। कार्यदायी संस्था ने नगर पालिका से करीब 120 किलोमीटर की सड़कों की खुदाई की अनुमति लेने के बाद काम शुरू किया था। कार्य शुरू होने के बाद कार्यदायी संस्था ने आधे शहर की सड़कों को खोद कर गैस की पाइप लाइन तो डाल दी, मगर खोदी गईं सड़कों को उसी हाल पर छोड़ दिया गया। इससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। यह आलम आधे शहर में बना हुआ है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पाइप लाइन टेस्टिंग के बाद सड़कों की मरम्मत की बात कह रहे हैं। ऐसे में पिछले लंबे समय से लोग आवागमन में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मगर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

कब होगी टेस्टिंग और कब सुधरेंगी सड़कें
आधे शहर की सड़कों की सड़कों को खोद कर उसी हाल में छोड़ दिया गया है। टेस्टिंग के बाद सड़कों की मरम्मत करने की बात कही जा रही है, मगर अभी तक आधे शहर में गैस की लाइन नहीं पड़ पाई है। ऐसे में कब तक पूरा होगा काम और कब तक होगी सड़कों की मरम्मत ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पानी और अब गैस की लाइन से खस्ताहाल हो गईं हैं सड़कें
सड़कों को खोदकर पानी की पाइप लाइन डालने की प्रक्रिया पिछले कई सालों से चल रही है। वह अभी पूरी भी नहीं हो पाई और अब गैस की लाइन डालने को सड़कों को दोबारा खोदा जाने लगा है। इससे राहगीरों का सड़क से निकलना दूभर हो गया है। नगरपालिका के जिम्मेदारों को भी नहीं पता का काम कब पूरा होगा और सड़कों की मरम्मत कब होगी।

पाइप लाइन डालने की प्रक्रिया चल रही है। सड़कों की मरम्मत के लिए लिखित में निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होने के बाद हैंडओवर होने से पहले सड़कों की पूरी तरह मरम्मत कराई जाएगी। शीघ्र ही काम पूरा हो जाएगा। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका

डालचंद बेनीचौधरी मोड़ पर उधड़ी पड़ी सड़क। संवाद

डालचंद बेनीचौधरी मोड़ पर उधड़ी पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed