फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads damaged by waterlogging

Pilibhit News: जलभराव से बदहाल हुईं सड़कें

Fri, 12 Jul 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Roads damaged by waterlogging
शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर पडे गड्डे।संवाद
पीलीभीत। लगातार हुई बारिश से शहर सहित जिले के कई हिस्सों ने तीन दिन तक बाढ़ का प्रकोप झेला। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब लोगों के सामने दूसरी परेशानियां खड़ी हो गईं हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जलभराव के चलते सड़कें खराब होने से आ रही है। कई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जो अब हादसे का कारण बने हुए हैं। जिम्मेदार मौसम सामान्य होने के बाद ही उनको ठीक कराने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अभी कुछ दिन तक लोगों को परेशानी उठाकर सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे

फोटो 5-

स्टेशन रोड पर पानी भरने और तेज बहाव के चलते पूरी सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क करीब बीस साल पहले तत्कालीन राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के कार्यकाल में बनी थी। यहां रात के समय खतरा बना रहता है। यहां कई बार ई-रिक्शा भी फंस चुके हैं।
विज्ञापन



एक साल हुई मरम्मत अब फिर बदहाल हुई सड़क

फोटो 6-

करीब एक साल पहले नगर पालिका की ओर से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर पैचवर्क कराया गया था। यह काम देशनगर मठिया से मंदिर तक किया गया था। अब अब बारिश के बाद सड़क की हालत जय की तस हो गई है। लोगों को गड्ढ़ों के बीच गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टनकपुर हाईवे पर चलना मुश्किल

फोटो 7-

नौ जुलाई को टनकपुर हाईवे पर करीब चार फिट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। पानी के तेज बहाव से करीब एक किलोमीटर के दायरे में हाईवे पर कई स्थान पर गड्ढे हो गए। इसके अलावा छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा पर भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पर करीब पांच माह पहले ही गड्ढों को भरवाया गया था।



वर्जन:
बारिश से कई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, उनको दिखवाया जा रहा है। मौसम सामान्य होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष

शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर पडे गड्डे।संवाद

शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर पडे गड्डे।संवाद

शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर पडे गड्डे।संवाद

शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर पडे गड्डे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed