फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road to be constructed up to Tiranga Square; budget increased by eight lakhs.

Pilibhit News: अब तिरंगा चौराहे तक बनेगी सड़क, बजट में आठ लाख की वृद्धि

Sat, 25 Jul 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road to be constructed up to Tiranga Square; budget increased by eight lakhs.
निर्माणाधीन पूरनपुर नगर की सड़क -संवाद - फोटो : 1
पूरनपुर। कस्बे में निर्माणाधीन हॉट मिक्स सड़क अब तिरंगा चौराहे तक बनेगी। इसके लिए बजट में आठ लाख की वृद्धि की गई है। अधूरी छोड़ी गई सड़क का निर्माण बृहस्पतिवार रात को फिर शुरू किया गया। ब्लाॅक चौराहा, पकड़िया चौराहा के समीप सड़क निर्माण पूरा होने से आवागमन करने वालों और आसपास के दुकानदारों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


नगर पालिका से कोतवाली होते हुए बाजार रोड पर राधा माधव जगन्नाथ मंदिर वाली गली के समीप तक जर्जर सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। गत वर्ष अक्तूबर महीने में 34 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण शुरू कराने के लिए सड़क खोद कर डाल दी गई थी। अब 21 जून की रात को सड़क का निर्माण शुरू किया गया, तब सीएचसी के समीप से पकड़िया चौराहा के समीप सीमेंट रोड मोड़ तक मार्ग बनवाया गया। उसके बाद नगर पालिका चौराहा, पकड़िया चौराहा और सीमेंट रोड के आगे से राधा माधव जगन्नाथ मंदिर की गली मोड़ तक सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था। इससे राहगीरों को ठोकरें खानी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सड़क का निर्माण अब तिरंंगा चौराहा तक कराया जाएगा। इसके लिए लागत में करीब आठ लाख की वृद्धि की गई है। शनिवार रात को फिर निर्माण कार्य शुरू कराकर पूरी सड़क बनवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----


शौचालयों मेंं लगेगी एसी और लॉकर
पूरनपुर। नगर पालिका की ओर से तहसील के सामने महिला और पुरुष के अलग-अलग दो शौचालयों का निर्माण पिछले नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल में कराया था। नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों शौचालयों को आधुनिक कराया जा रहा है। दोनों शौचालयों के परिसर में अब नहाने की भी सुविधा होगी। इसके अलावा लॉकर और एसी लगवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एअरपोर्ट पर होने वाले शौचालयों की तर्ज पर इनका आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। संवाद
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed