फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ROAD

पीटीआर जाने वाली चार सड़कों को दुरुस्त करने को 2.56 करोड़ मंजूर

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ROAD
पीलीभीत। पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले शासन ने पीटीआर जाने वाली चार सड़कों को संवारने के लिए 2.56 करोड़ की राशि मंजूर की है। इसमें 62 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। बावजूद इसके इस बार सैलानी इन सड़कों का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि 15 नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है और अभी इस संबंध में कागजी खानापूर्ति ही चल रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और प्रांतीय खंड एक को करीब 120 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन से तीन करोड़ का बजट पहले ही जारी हो चुका है। इसमें 60 सड़कों का काम प्रांतीय खंड एक को करना है। इसमें तीस फीसदी काम हो चुका है। इस माह के अंत तक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा होना है। इसी बीच शासन ने जिले की चार अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए चुना है। इसमें पीलीभीत-बनकटी मार्ग पर 66.62 लाख से सड़क दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए 16.66 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। न्यूरिया महोफ संपर्क मार्ग पर 57.23 लाख से काम होगा। इसके लिए 14.31 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। इन सड़कों का काम प्रांतीय खंड पीलीभीत कराएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में जोगीठेर खिरकिया एलबी मार्ग वाया शेरगंज 61.89 लाख से बनेगा इसके लिए 15.47 लाख और परेवा किशनी से रम्पुरा ब्रिज से रिछौला घासी संपर्क मार्ग 70.51 लाख से बनेगा, इसके लिए 17.63 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। शासन ने सड़कें सही करने के लिए नियमित निगरानी के लिए भी अफसरों को निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन उदय नारायण ने बताया कुछ अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को गया है। प्रस्ताव मंजूर होने और बजट जारी होने की सूचना मिली है, लेकिन आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed