फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ROAD

पीडब्ल्यूडी मंत्री तक सड़क का मामला पहुंचा

Fri, 21 Oct 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
ROAD
पीलीभीत। दो दिन पहले कुछ विद्यार्थियों ने वीडियो वायरल कर सिरसा सरदाह और महुआ के बीच बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी थी। मामला सामने आने के बाद दूसरी लेयर डाली गई। अब पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद तक इस सड़क का मामला पहुंच गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

12 लाख की लागत से सिरसा सरदाह और महुआ के बीच सड़क बनाई जा रही है। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर दो दिन पहले ही काम शुरू कराया गया। पीडब्ल्यूडी के जेई अजय सिंह की देखरेख में कार्य चल रहा था। क्षेत्रीय ग्रामीणों और स्कूल जा रहे कुछ छात्रों ने सड़क का हाल देखा तो वीडियो बनाने लगे। कुछ छात्रों ने उंगलियों से ही सड़क उखाड़ दी। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। पीलीभीत-माधोटांडा के लिंक मार्ग से जुड़ी इस सड़क का मामला लखनऊ तक लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद तक पहुंच गया। उन्होंने दो दिनों में अधीक्षण अभियंता बदायूं-पीलीभीत वृत्त से रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता बरेली एमएम निसार ने पीलीभीत पहुंच कर जांच भी की। कहा कि अगर सड़क बनाने में लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed