फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   road in bad condition

एक साल भी नहीं चली पीडब्ल्यूडी की 1.21 करोड़ से बनाई सीमेंटेड सड़क

Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
road in bad condition
पीलीभीत। नई सड़क निर्माण या पुरानी सड़क मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी से भारी भरकम बजट का एस्टीमेट स्वीकृत कराकर किस तरह बजट का दुरुपयोग किया जाता है, इसकी एक बानगी ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग पार बनी सड़क को देखकर लगाया जा सकता है। देवहा नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए मजबूती के नाम पर मात्र 1.68 मीटर लंबी सड़क का काफी हिस्सा सीमेंटेड बनाया गया। कुल 1.21 करोड़ की लागत से बनी इस रोड में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की वजह से यह सड़क एक साल बाद ही उखड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने ईदगाह क्रॉसिंग से जर्जर सड़क को नया बनाकर उसे बरेली हाईवे से जोड़ने के लिए नवंबर 2018 में बजट स्वीकृत कराया था। यह पूरी रोड सीमेंटेड बननी थी, लेकिन इसमें आधी से ज्यादा रोड बजरी कोलतार की और बाकी बची 40 मीटर रोड ही सीमेंटेड बनाई गई। 1.68 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी इस रोड के निर्माण पर पीडब्ल्यूडी ने एक करोड़ 21 लाख 34 हजार 746 रुपये खर्च कर दिए। रोड का निर्माण वर्ष 2019-20 में यानी कि आठ महीने पहले ही पूरा हो पाया। जब यह रोड बन रही थी तभी नौगवां पकड़िया के ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा सीमेंट, कोलतार, पत्थर और बजरी निर्धारित मानक से कम इस्तेमाल करने की शिकायत पीडब्ल्यूडी के अफसरों से की थी, मगर इंजीनियरों ने भारी भरकम बजट ठिकाने लगाने के लिए गांव वालों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। यह वजह है कि यह सड़क एक साल भी नहीं चली। पहली ही बरसात में सीमेंटेड सड़क की बजरी छितराकर दूर गिरने लगी है। इसमें कई जगह गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन

10 साल होती है सीमेंटेड सड़क की उम्र
पीडब्ल्यूडी के ही एक इंजीनियर ने नाम प्रकाशित न करने की गुजारिश पर बताया कि सीमेंटेड सड़क अगर निर्धारित मानक के अनुसार बनी है तो उसकी उम्र 10 साल होती है। अगर उस सड़क पर भारी वाहन भी गुजरते हैं तो भी पांच साल से पहले सीमेंटेड सड़क उखड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से आठ महीने पहले ही सड़क मेरे सामने ही बनी थी। जब सड़क बनाई जा रही थी, तभी से कमजोर लग रही थी। हमने ठेकेदार को टोका भी, मगर किसी ने नहीं सुनी। अब सड़क की बजरी उखड़ने लगी है। - बुंदा शाह, ग्रामीण, इस्लामनगर
जब सड़क बन रही थी, तभी उसमें सामग्री पूरी नहीं लगाई जा रही थी। सड़क कमजोर बनी थी, इसलिए एक साल पूरा होने से पहले बिना बाढ़ का पानी आए ही उखड़ने लगी है। सरकारी काम ऐसे ही होता है। - यामीन, ग्रामीण नौगवां पकड़िया

ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग रोड अभी गारंटी पीरियड में है। अगर सड़क उखड़ी है तो उसी ठेकेदार से उसे दोबारा बनवाएंगे, जिसने यह रोड बनाई है। जरूरत पड़ने पर ठेकेदार पर कार्रवाई भी की जाएगी। - हरस्वरूप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed