{"_id":"8e17c479c73f10f0cab96c0f364fb76f","slug":"road-block-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-हरिद्वार हाइवे पर ट्रक पलटा, सब फंसे जाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-हरिद्वार हाइवे पर ट्रक पलटा, सब फंसे जाम में
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत की ओर से लालकुआं जा रहा बैगास से भरा एक ट्रक सरदार नगर के निकट शुक्रवार तड़के छह बजे हाइवे पर पलट गया। इस बीच सितारगंज से पत्थर भरा आ रहा एक ट्रक साइड से निकालने के चक्कर में मार्ग पर कीचड़ व गड्ढे होने के कारण उसमे फंस गया। इसके बाद हाइवे पर दोनों ओर का आवागमन ठप हो गया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। इस जाम में भारी वाहनों के अलावा कई बसें व निजी वाहन भी जाम में फंस गए। पलटे ट्रक के चालक ने दूसरा खाली ट्रक मंगवाया तो वह भी कई घंटे बाद किसी तरह वहां पहुंच सका। जिसके बाद पलटे बैगास को खाली ट्रक में लोड कर तथा ट्रक को क्रेन से सीधा करवा जाम खोला जा सका।
विज्ञापन