फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RLD performing

रालोद का कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2015 11:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 03 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
RLD performing
राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में
विज्ञापन
प्रदर्शन किया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ता प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बढ़ने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
रालोद के प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक जाति विशेष और भाई, भतीजावाद के आधार पर अपनों को लाभ दिया जा रहा है। जबकि किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ज्ञापन में प्रदेश में हुई भर्तियों और भर्ती आयोग के लिए नियुक्ति अध्यक्षों की सीबीआई जांच कराने, गन्ना भुगतान दिलाने, यादव सिंह को संरक्षण देने वालों पर मुकदमा दर्ज करने, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार को जरूरी उपाय करने की मांग की गई है। इनमें जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, साबिर शाह, खेमकरन, मिथुन, जागनलाल, सोनू, राजाराम, जयराम, लक्ष्मी नरायन, रंजीत, गुड्डू, नरेश कुमार, मोहित, रंजीत, रामरतन, राजेंद्र, सुनील, हरप्रीत सिंह, मोहम्मद नबी, चांदबाबू, राजेंद्र, हरचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed