फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   River front will be developed on the banks of river Khakra

खकरा नदी के किनारे विकसित होगा रिवर फ्रंट

Fri, 03 Jun 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
River front will be developed on the banks of river Khakra
खकरा नदी पर रिवरफ्रंट बनाने को लेकर निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खकरा नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। गुरुवार को डीएम पुलकित खरे अधिकारियों के साथ नदी का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने नदी के किनारे का अतिक्रमण भी हटवाया। रिवर फ्रंट जल्द विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को खकरा नदी पुल के किनारे दोनों तरफ दीवारों पर उगे पौधे व झाड़ियों की सफाई का कार्य तीन दिन के भीतर कराने के निर्देश दिए। पुल की रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया जाएगा। पुल पर लाइटिंग के भी निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को पुल के ऊपर लगे साइन बोर्ड के पिलर को ठीक कराने के निर्देश दिए। चंदोई की तरफ से गंदे नाले के निर्माण कार्य का स्टीमेट देखते हुए वहां पर भी फाइटोरेडीशन तकनीकी का निर्माण कराने के निर्देश दिए ताकि नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके। अवैध अतिक्रमण के संबंध में एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नदी के किनारे और पुल से अवैध अतिक्रमण नक्शे के हिसाब से हटाया जाए। सरकारी भूमि चिह्नित की जाए। दोनों तरफ अवैध होर्डिंग्स, खोखे हटवाने को कहा। जो लोग नदी में गंदगी फैला रहे हैं उनको नोटिस जारी किए जाएं। दोनों तरफ बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पौधरोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed