फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rising temperature is making children sick, they are getting half-hearted treatment in the hospital

Pilibhit News: बढ़ता तापमान कर रहा बच्चों को बीमार, अस्पताल में मिल रहा आधा-अधूरा उपचार

Fri, 16 May 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature is making children sick, they are getting half-hearted treatment in the hospital
जिला महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड में भर्ती बच्चे संवाद
पीलीभीत। दिन-प्रतिदिन बढ़ता तापमान बच्चों की सेहत पर असर डाल रहा है। बच्चे डायरिया व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में उपचार के आधे-अधूरे इंतजामों की वजह से बच्चों को ठीक होने में चार से पांच दिन लग जा रहे हैं। इलाज के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में भी खानापूरी की जा रही है। समय से दवाएं, खानपान व उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 80 प्रतिशत बच्चे गर्मी डायरिया, पेट दर्द, इंफेक्शन, तेज बुखार से परेशान पाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल के वार्डों में करीब 15 बच्चों का इलाज किया जा रहा था। बीमार बच्चों का आंकड़ा तो बढ़ रहा, लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। वार्डों में भर्ती बच्चों की देखभाल में भी कोताही बरतने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन



कई दिन भर्ती रहा गुरदत्त, नहीं हो सका उपचार
पूरनपुर से एक सिख परिवार अपने बच्चे का उपचार कराने के लिए जिला महिला अस्पताल आए थे। बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के समय वह बोल तक नहीं पा रहा था, एक सप्ताह उपचार के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए हैं चार वार्ड
जिला महिला अस्पताल में बच्चों के लिए जनरल वार्ड में सात बेड हैं। इसी तरह पीएनसी में आठ, आइसोलेशन में छह और लू से बचाव के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। पीकू वार्ड में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की बात कही जा रही है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों को बेहतर उपचार किया जा रहा है। वार्डों के इंतजाम भी दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed