फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Riaz enhanced stature of cabinet makingRiaz enhanced stature of cabinet making

कैबिनेट मंत्री बनाकर बढ़ाया रियाज का कद

Mon, 26 Sep 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Riaz enhanced stature of cabinet makingRiaz enhanced stature of cabinet making
कैब‌िनेट मंत्री - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 शहर विधायक हाजी रियाज अहमद का मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कद बढ़ाया है। अब उन्हें मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। वह शिवपाल सिंह यादव के करीबियों में गिने जाते हैं। साथ ही मुस्लिम मतदाताओं पर उनकी बेहतर पकड़ है।
विज्ञापन

हाजी रियाज अहमद की गिनती जिले के कद्दावर नेताओं में होती है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत मेनका गांधी और अकबर अहमद डंपी के साथ शुरू की थी। मेनका गांधी की पार्टी संजय मंच से उन्होंने पहला चुनाव शहर विधान सभा सीट से वर्ष 1983 में लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 1985 में हुए विधान सभा चुनाव में हार गए। 1989 में वह शहर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे। इसके बाद हुए विधान सभा चुनावों में वह लगातार हारते रहे। करीब 12 साल बाद 2002 में हुए विधान सभा चुनाव में वह सपा के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद वर्ष 2007 और 2012 के विधान सभा चुनाव भी वह सपा के टिकट पर जीते और हैट्रिक बनाई। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद पांचवें मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम बनाकर कद बढ़ाया गया। सोमवार को अखिलेश सरकार के आठवें मंत्रिमंडल विस्तार में एक बार फिर हाजी रियाज अहमद का कद बढ़ा। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन

हाजी रियाज अहमद की गिनती शिवपाल यादव के करीबियों में की जाती है। इससे साफ है कि हाजी रियाज अहमद को कैबिनेट मंत्री बनाकर जहां शिवपाल को खुश करने का काम किया गया है, वहीं सपा रियाज के जरिए मुस्लिम वोट बैंक को और मजबूत करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार कोई विधायक बना कैबिनेट मंत्री
पीलीभीत। हाजी रियाज अहमद कैबिनेट मंत्री बनने वाले जिले के पहले विधायक हैं। शहर विधान सभा सीट से 2002 से 2012 तक तीन बार चुनाव जीत जहां उन्होंने हैट्रिक बनाई वहीं अखिलेश सरकार में भी तीसरी बार उनका कद बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed