{"_id":"6499d7a8446a08c74b0bfe71","slug":"revamp-scheme-approved-puranpurs-electricity-will-improve-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-204-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रीवैंप योजना को मिली स्वीकृति, पूरनपुर की सुधरेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रीवैंप योजना को मिली स्वीकृति, पूरनपुर की सुधरेगी बिजली
Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। रीवैंप योजना के तहत पूरनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए तमाम काम कराए जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर सोमवार से काम शुरू करा दिया गया। योजना में घरेलू, 11 हजार और 33 हजार केवीए की जर्जर लाइनों के बदलने, खंभों पर कंडक्टर लगाने और नए फीडर बनाने आदि के काम शामिल हैं। दूसरे चरण में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
एसडीओ (बिजली) प्रवीन कन्नौजिया ने बताया कि योजना को स्वीकृति और लखनऊ में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को पूरनपुर में काम शुरू हो गया। इसकी शुरुआत घुंघचाई चौराहा के समीप से कराई गई है। उन्होंने बताया कि योजना में 11 हजार, 33 हजार केवीए की बिजली लाइनें, खंभे बदले जाएंगे।
झूलते तारों को सही किया जाएगा। जर्जर तारों, खंभों को बदला जाएगा। नए फीडर बनाए जाएंगे। ताकि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और दुरुस्त हो सके। योजना के दूसरे चरण में ट्रांसफार्मरों आदि की क्षमता वृद्धि होगी। योजना के लागू होने से एक साल में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में भारी सुधार होगा।