फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Returning the empty bowl, the returning officer

खाली कटोरा बजाकर लौट गए वनाधिकारी

Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर शासन के निर्देश पर दुधवा नेशनल पार्क के डायरेक्टर सुनील चौधरी पीलीभीत पहुंचे लेकिन संसाधन एवं धनाभाव के चलते केवल हवाई घोषणाओं और योजनाओं पर चर्चा ही करते रहे। कार्रवाई के नाम पर केवल नियमित मानीटरिंग के लिए दो टीमें बनाई गई है साथ ही दुधवा से दो हाथी गजराज व पवनकली को भेेजा गया है। टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में पिछले करीब आठ माह में हुए बाघ के हमलों में 14 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मंगलवार को सुबह हुई 14वीं घटना के बाद शासन हरकत में आया है। प्रमुख सचिव वन संजीव सरन के निर्देश पर दुधवा नेशनल पार्क के डायरेक्टर सुनील चौधरी व बरेली से वनसंरक्षक वीके सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के यूपी उत्तराखंड प्रभारी डॉ. एके सिंह पीलीभीत पहुंचे। बुधवार सुबह अधिकारियों ने टाइगर रिजर्व कार्यालय में स्टाफ के साथ बैठक कर बाघों के हमले पर अंकुश लगाने एवं ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने पर चर्चा की। तय किया गया कि प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए दो टीमें बनाई जाएंगी जो 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगी। दोनों टीमों में डिप्टी रेंजर, वनदरोगा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक प्रतिनिधि के साथ छह सदस्य रखे गए हैं। इसके अलावा दुधवा नेशनल पार्क से दो हाथी मंगवाए गए हैं जिन्हें कार्रवाई जारी रखने तक पीलीभीत में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने फोन पर ली जानकारी
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर पहुंचे वनाधिकारी डीएफओ कार्यालय में बैठक कर रहे थे। इस बीच प्रमुख सचिव वन संजीव सरन उन्हें फोन कर घटना एवं इसे रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। दुधवा के डायरेक्टर सुनील चौधरी ने उन्हें टीम के गठन आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

आखिर कब तक पकेगा ख्याली पुलाव
बाघ के हमले की घटनाओं के बाद वनविभाग के अधिकारी बार बार टीम गठित करने, नियमित गश्त करने, तार फेसिंग करने, हाथी मंगवाने सहित कई दावे करते हैं। कार्यालय में लंबी-लंबी बैठकें कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की घोषणाएं करते हैं, लेकिन बह सारी कवायद बैठक के बाहर होते ही फुस्स हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed