फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired employee's Rs 10 lakh stolen, relative accused, FIR registered

Pilibhit News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के दस लाख हड़पे, रिश्तेदार पर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 09 May 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Retired employee's Rs 10 lakh stolen, relative accused, FIR registered
पीलीभीत। रिश्तेदार ने अपने भरोसे में लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से दस लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह सहकारी चीनी मिल पूरनपुर से 31 मई 2024 को कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ग्रेच्युटी और भविष्य निधि की धनराशि प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में एफडी के रूप में जमा कर दिया। संस्था में पेंशन की सुविधा नहीं थी, इसलिए वह एफडी से मिलने वाले ब्याज के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि प्रियांशू अग्रवाल उनके तहेरे भाई स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार अग्रवाल का बेटा है। भाई और भाभी के निधन के बाद उन्होंने प्रियांशू और उसकी बहन को अपने बच्चों की तरह पाला-पोसा। फरवरी 2025 में प्रियांशू के आग्रह पर वह अपनी पत्नी के साथ उसके बसुंधरा कॉलोनी स्थित घर गए थे। वहां प्रियांशू ने गेहूं के सीजन का हवाला देते हुए दो-चार महीने के लिए पांच लाख रुपये उधार मांगे और बैंक से मिलने वाला ब्याज देने का आश्वासन दिया। रिश्तेदारी और पुराने व्यवहार पर भरोसा कर विजय कुमार ने अपनी एफडी तुड़वाकर 12 मार्च 2025 को पांच लाख रुपये प्रियांशू की फर्म मैसर्स बालमुकुंद राममूर्तिलाल, मंडी परिसर पीलीभीत के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद प्रियांशू ने धान सीजन का हवाला देकर पांच लाख रुपये और मांगे। इस तरह कुल 10 लाख रुपये आरोपी को दिए गए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed