फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired Chief Pharmacist duped of Rs 20.5 lakh on pretext of selling land

Pilibhit News: जमीन बिक्री का झांसा देकर सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट से 20.5 लाख रुपये ठगे

Mon, 08 Sep 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Retired Chief Pharmacist duped of Rs 20.5 lakh on pretext of selling land
पूरनपुर (पीलीभीत)। जमीन बिक्री का झांसा देकर सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट से 20.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर दंपती और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की सुधीर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गांव हरीपुर जटपुरा निवासी हरवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी सुखराज कौर से उसने तीन एकड़ जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में किया था। इसमें 11.5 लाख रुपये दोनों का ऋण बैंक खातों में जमा किया।
विज्ञापन

साथ ही 18.5 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री कराना तय हुआ। तय सौदे के अनुसार 18 जून को विक्रय पत्र निष्पादित करने के लिए चेक से 1.5 लाख रुपये दंपती के पुत्र तजेंद्र सिंह को, 12 लाख रुपये उसके बताए खाते में, चार लाख रुपये आरटीएस से भुगतान किया। तीन लाख रुपये नकद तेजेंद्र सिंह को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून को ई स्टांप खरीद कर विक्रय पत्र तैयार किया गया। हरवेंद्र सिंह, सुखराज कौर ने अगले दिन रजिस्ट्री कराने का वादा किया। 17 जून को हरवेंद्र सिंह, सुखराज कौर ने विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगाया। उप निबंधन कार्यालय पहुंचकर दंपती के पुत्र कुछ देर में आने की बात कहकर रजिस्ट्री कार्यालय से अपने माता-पिता को ले गया।

बाद में अगले दिन फिर रजिस्ट्री कराने का वादा किया। मगर रजिस्ट्री नहीं कराई। रजिस्ट्री कराने की बात कहने पर तेजेंद्र सिंह ने गाली गलौज कर पिटाई की। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed