{"_id":"5907667c4f1c1b693c441900","slug":"responsibility-of-it-act-s-lawsuit-to-police-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना पुलिस को मिली आईटी एक्ट के मुकदमों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना पुलिस को मिली आईटी एक्ट के मुकदमों की जिम्मेदारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 01 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से लंबित आईटी एक्ट के मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच से हटाकर थाना पुलिस को भेज दी गई है। लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने कदम उठाया है। ऑनलाइन ठगी से लेकर सोशल साइट्स के जरिए घटित किए जा रहे अपराधों की शिकायत मिलने पर दर्ज किए गए मुकदमों की विवेचना पिछले समय से क्राइम ब्रांच कर रही थी। इसकी प्रगति को लेकर एसपी ने जानकारी जुटाई। इसमें 50 से अधिक मामलों में एक साल बाद भी कोई प्रगति न होने की बात सामने आई। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की लापरवाही भी उजागर हुई। इस पर नाराजगी जताने के साथ ही लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए एसपी ने विवेचना की जिम्मेदारी थाना पुलिस को सौंपी है। ऐसे मुकदमों को चिह्नित कर थानावार बांटकर थानाध्यक्षों को विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रगति को लेकर जानकारी भी समय-समय पर खुद एसपी करेंगे। एसपी के उठाए गए इस कदम के बाद आईटी एक्ट के पीड़ितों को लंबे समय बाद न्याय की आस जागी है। सीओ क्राइम अनुराग दर्शन ने बताया कि लंबे समय बाद भी प्रगति न होने पर आईटी एक्ट के मुकदमों को निस्तारण के लिए थाना पुलिस को सौंपा गया है। एसपी के आदेशानुसार कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन