{"_id":"6a8de548ccd97fee4a08c4d7","slug":"protest-held-on-banda-highway-traffic-jam-ensued-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167386-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंडा हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंडा हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम
विज्ञापन
पूरनपुर में बंडा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोर मिल से राख उड़कर घरों में पहुंचने, हाईवे किनारे वाहन खड़े होने पर जताया विरोध
पूरनपुर। राइस और फ्लोर मिल से राख उड़कर घरों में पहुंचने, हाईवे किनारे वाहन खड़े होने के विरोध में ग्रामीणोंं ने बंडा हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। एसडीएम ने प्रदूषण की जांच कराकर कार्रवाई कराने, वाहनों को हाईवे किनारे न खड़े होने देने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी मान गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहा।
बंडा हाईवे पर एक राइसमिल, फ्लोर मिल की राख उड़कर घरों में पहुंचने का विरोध पहले भी आसपास के ग्रामीणों ने किया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने मिल के समीप हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक गोस्वामी ने प्रदूषण की जांच कराकर कार्रवाई कराने, हाईवे किनारे वाहनों को न खड़े होने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में दाताराम, वीरेंद्र, रंगीले, दीपक, शिवकुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल, विक्रांत शर्मा, राकेश शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद