फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rescue work could not be completed in Naujalha, Kanjia Singhpur, villagers upset

Pilibhit News: नौजल्हा, कंजिया सिंहपुर में पूरे नहीं हो सके बचाव कार्य, ग्रामीण परेशान

Sun, 29 Jun 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rescue work could not be completed in Naujalha, Kanjia Singhpur, villagers upset
कंजिया सिंहपुर के पास गोरखडिब्बी क्षेत्र में अधूरा पड़ा बचाव कार्य। स्रोत ग्रामीण
कलीनगर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही तहसील क्षेत्र के नौजल्हा, कंजिया सिंहपुर के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय से पूर्व ही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे इस बार बाढ़ की आशंका अधिक रहेगी। वहीं गांव की सीमा में मंजूर हुए कार्य पूरा न होने से खतरा और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। शनिवार को 1.15 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई। इससे नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि रविवार को जलस्तर कम हो गया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार रविवार को 87 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया।
विज्ञापन

इधर जून माह के अंतिम समय में नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। उनका कहना है कि नदी ने पिछले साल भी काफी नुकसान पहुंचाया था। बाढ़ के पानी ने नौजल्हा नंबर दो में बांध को कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त किया था, साल भर बीतने के बाद भी वहां कार्य नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जहां बचाव कार्य मंजूर हुए, वहां भी अब तक अधूरे पड़े हैं। इसमें कंजिया सिंहपुर क्षेत्र में पिलर नंबर 22 व 23 के मध्य मंजूर हुए बाढ़ बचाव कार्य भी पूरे नहीं हो सके हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद कार्य पूरा होने की चुनौती बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य अधूरे होने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
शारदा सागर खंड के एसडीएम अवध राम का कहना है कि रविवार को 87 हजार क्यूसेक पानी शारदा में पास किया गया। स्थिति सामान्य है। पूर्व में कराए जा रहे अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं।

--
आधे घंटे की बारिश से गर्मी से मिली राहत

पीलीभीत। प्रदेश के कई जनपदों में अलर्ट के बीच जिले में शनिवार रात से मौसम में बदलाव देखा गया। आधी रात के बाद बारिश हुई। रविवार सुबह बादल छाए रहने के बाद दिन में करीब 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। आंधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम 33.2 तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम 35.9 तो न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed