{"_id":"6851b043127ca908be066923","slug":"report-on-three-including-je-and-sso-in-the-case-of-death-of-electricity-contract-worker-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137966-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली संविदा कर्मी की मौत के मामले में जेई, एसएसओ समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली संविदा कर्मी की मौत के मामले में जेई, एसएसओ समेत तीन पर रिपोर्ट
Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विद्युत संविदा कर्मी की मौत के मामले में पत्नी की ओर से जेई, संविदा कर्मी और एसएसओ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शटडाउन लेकर खंभे पर कार्य करते समय अचानक करंट उतरने से संविदा कर्मी की मौत हुई थी। सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी छाया देवी ने कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पति दिनेश यादव बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी थे। 11 जून 2022 को जहानाबाद के मधवा नगर में 63 केवीए विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। कार्य के चलते संविदा कर्मी जगपाल ने शटडाउन ले रखा था। शटडाउन एसएसओ अनिल कुमार ने दिया था। आरोप है कि दोनों ने बिना बताए अचानक विद्युत लाइन चालू कर दी। इससे करंट की चपेट में आने से पति खंभे से नीचे गिर गए। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
जहानाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण विद्युत करंट लगना बताया गया। आरोप है कि 11 जून को जेई सुशील कुमार मिश्रा, संविदा कर्मी जगपाल, एसएसओ अनिल कुमार ने उसे गुमराह कर पति के खंभे पर कार्य करते समय पैर फिसलने का हवाला देते हुए जहानाबाद थाने में एक लिखित तहरीर दिलवा दी। जबकि वास्तव में ऐसा न होकर पति की मौत विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।