{"_id":"66e0aac2563888f2d40eabe8","slug":"report-on-cyclist-munshi-getting-injured-in-a-bike-collision-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122265-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मुुंशी के घायल होने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मुुंशी के घायल होने पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गांव सबलपुर खास निवासी शमशुद्दीन के घायल होने और गांव निवासी कल्लू के गाली-गलौज कर बाइक चालक को भगा देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 24 अगस्त शाम सात बजे असम हाईवे के मोहनपुर चौराहे के पास की है। शमशुद्दीन के पुत्र मोहम्मद आरिफ की ओर से पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उसके पिता एक वकील के यहां मुंशी हैं। घटना के दिन शाम को पूरनपुर से साइकिल से गांव जा रहे थे। मोहनपुर जप्ती चौराहे के समीप बाइक चालक ने उसके पिता की साइकिल को चपेट में ले लिया। एकत्र हुए लोगों ने बाइक चालक को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आए गांव निवासी कल्लू ने गाली-गलौज कर बाइक चालक को भगा दिया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद