फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of murder filed after uproar in SP office

एसपी ऑफिस में हंगामे के बाद दर्ज हो सकी हत्या की रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report of murder filed after uproar in SP office
अमरिया के गांव भगौतीपुर के बड़ी संख्या में एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अमरिया के गांव भगौतीपुर निवासी रोशनलाल की गन्ने के खेत में लाश मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों से एसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। एसपी की फटकार के बाद अमरिया पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

रोशनलाल 25 अगस्त को किसी का फोन आने पर घर से जल्द लौटकर आने की बात कहकर घर से चले गए थे। 26 अगस्त को गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर भूपराम के गन्ने के खेत में उनका शव मिला था। परिजनों का कहना है कि रोशनलाल की हत्या की गई है। उसकी आंखों में चोट थी, कान से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया था। इस वजह से पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

रोशनलाल की पत्नी का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने धोखे से बुलाकर उसके पति की हत्या की है। जबकि पुलिस ब्रेनहेमरेज से मौत होने का पुलिस दावा कर रही है। इससे गुस्साए ग्रामीण और परिजन सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पहले डीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। एसपी ने परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि शव को देखकर ही लग रहा था कि हत्या की गई है। बावजूद इसके थाना पुलिस मानने को तैयार नहीं है और आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार पी. की फटाकर के बाद अमरिया पुलिस ने रोशनलाल के पुत्र कैलाशचंद की तरहीर पर गांव के ही हरवंश, लालराम और देवीदास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीण गांव लौट गए।

आरोपियों को पकड़ने का नहीं किया प्रयास
परिजनों ने एसपी को बताया कि जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर पुलिस को दिया गया था। दो दिन हो गए लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल तक नहीं निकलवाई। आरोपी के खेत में ही शव मिला, लेकिन उससे सख्ती से पूछताछ तक नहीं की। तमाम ऐसे बिंदु हैं, जिन पर जांच होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही।
परिजनों ने कई आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज करवाकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। साक्ष्यों को जुटाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed