फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed on lawyers getting injured

Pilibhit News: अधिवक्ताओं के घायल होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report filed on lawyers getting injured
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने ट्रक में फंसकर बाइक सवार अधिवक्ताओं के गंभीर घायल होने के मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना करेली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी विपिन गौतम ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। आठ जुलाई को मुंसिफ कोर्ट से बाइक से तहसील जा रहे थे। उनकी बाइक पर साथी अधिवक्ता अनिल कुमार भी थे। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर शाहजहांपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक के पीछे उनकी बाइक फंस गई थी। करीब 20 मीटर तक उनकी बाइक घिसटती चली गई। इसमें उनकी बाइक बुरी तरह से टूट गई थी और दोनों अधिवक्ता गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया। विपिन गौतम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें ट्रक के चालक को अज्ञात बताया गया हैं। ट्रक के नंबर का उल्लेख किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed