{"_id":"648e022c273cc929a60290b6","slug":"report-filed-in-case-of-assault-pulling-revolver-pilibhit-news-c-4-1-185172-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मारपीट, रिवाल्वर तानने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मारपीट, रिवाल्वर तानने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- शुक्रवार रात थाने के गेट के पास हुई थी मारपीट
- पुलिस ने दोनों तरफ से लिखी महज एनसीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शुक्रवार रात दो पक्षों में सुनगढ़ी थाने के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें एक युवक ने दूसरे पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें रिवाल्वर तानने वाले व्यक्ति के बड़े नेता से संबंध होना बताया जा रहा है।
रिषभ कोहली पुत्र अरुण कोहली का पुराने मामले में शैली अग्रवाल पुत्र हरीशंकर अग्रवाल से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात दोनों का आमना सामना हो गया और जमकर मारपीट हुई। रिषभ कोहली अपनी परिचित के साथ दुकान पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान शैली अग्रवाल वहां पर आया। गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर रिषभ पर तान दी।
चूंकि मामला थाने के नजदीक था तो युवती भाग कर थाने पहुंची। इस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों का शांत किया। मामले की तहरीर शैली के अग्रवाल के खिलाफ थाने में दी गई। इधर, शैली अग्रवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। जिस पर रिषभ ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने उसकी रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक के बड़े नेता से काफी अच्छे संबंध है। इसके चलते थाने के कुछ दूरी पर हुए बवाल में पुलिस ने सिर्फ अपनी साख बचाते हुए हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।