{"_id":"68e93a0677a13f27870c8138","slug":"report-filed-against-three-accused-in-assault-case-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145763-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मारपीट के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मारपीट के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मरौरी में गलत फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने बात साफ करने के लिए आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें पीटा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मरौरी निवासी कुंवर सेन पुत्र श्यामसुंदर ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल फोन से गलती से ग्राम रूपपुर निवासी घनश्याम को कॉल लग गई। इस पर घनश्याम ने फोन पर ही अपशब्द कहे। इस पर वह अपनी मां ओमवती, पत्नी रंकी देवी और गांव के ही मैकूलाल के साथ आरोपी के घर पहुंचा और बात करने की कोशिश की।
आरोप है कि तभी घनश्याम, प्रमोद और कल्लू ने तीनों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद