फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against middleman who buys sugarcane

किसानों का औने-पौने दामों पर गन्ना बिचौलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against middleman who buys sugarcane
पीलीभीत। एलएच शुगर मिल गेट पर किसानों का गन्ना औने पौने दामों में खरीदने वाले बिचौलिया का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसे गन्ना विकास समिति के सचिव ने गंभीरता से लेते हुए बिचौलिया के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके पास रविवार रात एक ऑडियो और पते की पर्ची मोबाइल पर आई थी। ऑडियो में कसबा जहानाबाद निवासी भूपसिंह राठौर एक किसान से एलएच शुगर फैक्टरी के गेट पर प्रदेश सरकार के निर्धारित मूल्य से कम पर किसानों की पर्चियों पर अनियमित गन्ना खरीद की वार्ता कर रहे थे। यह किसानों का आर्थिक शोषण, धोखाधड़ी और अवैध गन्ना खरीद का मामला है।
विज्ञापन

ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कसबा जहानाबाद निवासी भूपकिशोर राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच एसएसआई मनोज कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed