फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against four people on dowry harassment charges

Pilibhit News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 10:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four people on dowry harassment charges
खुटार। गांव बरकलीगंज निवासी जाकिर शाह ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में दामाद सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जाकिर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नरगिस का निकाह एक वर्ष पूर्व पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी मोबीन शाह के साथ किया था। दामाद मोबीन और उनके परिवार के आलम शाह, सलमा, जीनत निकाह के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को कम दहेज की बात कहकर परेशान करने लगे।

21 जुलाई को ससुरालियों ने नरगिस को कमरे में बंद कर पीटा और धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार कर मोबीन का दूसरा निकाह कर देंगे। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। चार नवंबर को आरोपी उनके घर आए और गाली-गलौज कर नरगिस की पिटाई कर धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed