{"_id":"62265c47db32f867f811a548","slug":"report-filed-against-four-people-including-husband-for-killing-pregnant-for-dowry-pilibhit-news-bly4776023118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती की हत्या के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए गर्भवती की हत्या के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिलसंडा। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव पिपरिया सिंगीपुर निवासी जयराम ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बेटी अंशी की शादी 16 जून 2020 को जिला शाहजहांपुर थाना निगोही के गांव बलेली निवासी राममूर्ति के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। आरोप है कि कुछ दिन तक सही चलने के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नाराज ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। एक सितंबर 2021 को ससुराल वाले गांव पिपरिया सिंगीपुर स्थित मायके आए और दहेज को लेकर बेटी के साथ मारपीट की। गर्भवती होने के बावजूद पेट पर लात मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के बहाने पुत्री को अपने साथ ले गए और फिर मारपीट की। उसकी दो सितंबर 2021 को मौत हो गई। कोर्ट के बाद पर पुलिस ने पति राममूर्ति, रामफूल, रामरति और रंगोली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।