फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Repair the roads that were dug up for the pipeline

Pilibhit News: पाइप लाइन के लिए खोदकर छोड़ी गईं सड़कों की कराएं मरम्मत

Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Repair the roads that were dug up for the pipeline
अमरिया ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते ब्लॉक प्रमुख।संवाद
अमरिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कों का मुद्दा उठाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने इस पर रोष जताया। अन्य समस्याएं भी रखी गईं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के मौजूद न होने पर नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आवासों का सर्वे का कार्य चल रहा है। इसमें सेल्फ सर्वे की व्यवस्था है। एडीओ पंचायत अतुल कुमार पाठक ने कहा कि सभी प्रधान अपनी पंचायतों में बने पंचायतघरों को संचालित करें और पंचायत सहायकों को सक्रिय करें। इससे आय और जाति प्रमाणपत्र पंचायत घरों से ही जारी हो सकें।
विज्ञापन

प्रधान परमिंदर सिंह प्रिंस ने सचिवों की ओर से बैठक का एजेंडा प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तक न पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की।
प्रधान मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार गांव की सड़क व खड़ंजे उखाड़कर पाइप लाइन बिछाकर चले जाते हैं। सड़क को ठीक नहीं करते हैं। लोग रात के अंधेरे में गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद अतहर, प्रधान मोहम्मद उस्मान, अफसार अहमद सहित कई प्रधानों ने पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी व धांधली करने को लेकर अमरिया गोदाम पर कई वर्षों से तैनात प्रधान सहायक चंद्र प्रकाश को हटाने की मांग की है।
चमकौर सिंह, जेई नदीम मलिक, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद, कल्लू खान, मंगली प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed