फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remove procession demanding arrest of the Namjdon

जुलूस निकाल की नामजदों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान मद्दे की पुलिया से जुलूस निकालने कीू कोशिश करने के दौरान पुलिस व पब्लिक के बीच हुई झड़प, फायरिंग व पथराव की घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुलाम गौस कादरी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने जुलूस निकाल सिटी मजिस्ट्रिेट को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वाले जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने नकटादाना तिराहे पर रोक लिया। वहीं पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा।


बुधवार को रजा जामिन फाउंडेशन के गुलाम गौस कादरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 23 दिसंबर की रात कुछ लोगों ने शांति भंग कर दी थी। जिससे हिंसक बवाल हुआ। प्रशासन की सूजबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे उनके हौसले बुलंद है और वह लोग 22 जनवरी को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-गौसिया में भी शांति भंग कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर मौलाना आरिफ चिश्ती, तस्लीम खां, सैय्यद मकदूम अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed