{"_id":"64e3c3462124226cfa0040a4","slug":"remains-of-cattle-found-in-the-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-3043-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में मिले गोवंश के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में मिले गोवंश के अवशेष
Tue, 22 Aug 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
गांवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर खेत पर लगी भीड़ । संवाद
कलीनगर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष की सीमा में गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। खेत पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया। कुछ अवशेष परीक्षण के लिए भेजे गए। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले विनोद की पिपरिया संतोष गांव में आबादी के निकट कृषि भूमि है। सोमवार शाम करीब चार बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे। चकरोड के निकट खेत में खून पड़ा देखा। इसपर खेत के अंदर जाकर देखा तो गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए। थोड़ा आगे बढ़ने पर अन्य अवशेष मिले। इसकी जानकारी गांव वालों को लगी। करीब चालीस पचास लोग खेत पर पहुंच गए। अवशेष देख लोगों में गुस्सा देखा गया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। आनन-फानन में एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हकीकत परखने के बाद प्रधान समेत ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसके बाद खेत में ही गड्ढे खुदवाकर अवशेष दबा दिए, हालांकि कानून कार्रवाई के लिए कुछ अवशेष का कुछ हिस्सा परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।