{"_id":"63680805c1965e74b278f88c","slug":"religion-pilibhit-news-bly5030110181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के डीजे के साथ चादर जुलूस निकला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के डीजे के साथ चादर जुलूस निकला, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरखेड़ा के गांव जार कल्लिया में रविवार को एक समुदाय के लोग डीजे के साथ चादर जुलूस निकाल रहे थे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर करोड़ पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
गांव खजुरिया में उर्स चल रहा है। रविवार को चादरपोशी करने के लिए गांव जारकलिया के कुछ लोग डीजे के साथ चादर जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। जुलूस जैसे ही शुरू हुआ दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए कहा कि अभी तक कभी डीजे के साथ जुुलूस नहीं निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप था कि करोड़ चौकी पुलिस के संरक्षण में नई परंपरा डाली जा रही है। पुलिस को जानकारी थी, इसके बाद भी पुलिस ने गांव जाने की जहमत नहीं उठाई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने फोन पर बरखेड़ा एसओ को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने करोड़ चौकी इंचार्ज को भेजकर नई परंपरा रुकवाने के निर्देश दिए। करोड़ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद करा दिया और चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के डीजे बंद कराने के बाद भी लोग नहीं माने। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार पिछले दिनों जुलूस निकाला गया था। उस समय डीजे जुलूस में शामिल नहीं था। इस बार भी डीजे पर प्रतिबंध रहा।
000
मामला संज्ञान में आने बाद सीओ बीसलपुर को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार पी, एसपी