फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief from strong wind and drizzle in the morning, sunshine troubled in the afternoon

Pilibhit News: सुबह तेज हवा और बूंदाबांदी से राहत, दोपहर में धूप ने किया परेशान

Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief from strong wind and drizzle in the morning, sunshine troubled in the afternoon
शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादल संवाद
पीलीभीत। कई दिनों बाद शुक्रवार सुबह तराई में मौसम ने करवट ली है। सुबह आठ बजे से तेज हवा के बाद आसमान में बादल छा गए। 9:30 बजे के बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी भी हुई। हवा और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ और धूप खिल गई। गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में पांच मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। तीन दिन पूर्व से अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। भीषण गर्मी और गर्म हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त था। शुक्रवार को कई दिन बाद मौसम में बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह से बादल और तेज हवा के बाद बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। हालांकि दोपहर में मौसम में फिर बदलाव हुआ और तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। हालांकि, बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को मौसम में राहत महसूस की गई। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed