फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   relegion

Pilibhit News: क्रिसमस पर दिया शांति और प्रेम का संदेश

Sun, 25 Dec 2022 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
relegion
क्रिसमस पर नकटादाना चौराहा स्थित सेंट एलायसियस चर्च में भजन गाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। प्रभू यीशु के जन्मदिवस पर रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। धर्म गुरुओं ने शांति, प्रेम, सेवा और स्नेह का संदेश दिया। लोगों ने केक काटा और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देकर उपहार भी दिए। इस मौके पर गिरजाघरों को आकर्षण ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को आधी रात से ही मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा की गूंज के साथ क्रिसमस की धूम शुरू हो गई। रविवार को सुबह गिरजाघरों में पहुंचे ईसाई समुदाय के लोगों ने पहले मोमबत्तियां जलाईं और फिर प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। घरों में महिलाओं ने स्वादिष्ट केक समेत अन्य पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत किया और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

शहर के ब्रह्मचारी घाट रोड स्थित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर जसबीर हरमन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया। कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। सिविल लाइंस नार्थ स्थित फुलगॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च में पास्टर प्रभाकरन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह के जीवन के बार में विस्तार से बताया। विशेष प्रार्थना हुई और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर नकटादाना चौराहा स्थित सेंट एलॉयसियस चर्च में फादर शाजी क्रिस्टफर ने प्रार्थना सभा कराई। क्रिसमस के चलते सभी गिरजाघरों का आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे दिन बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
ईसाई समुदाय की कॉलोनियों में दिन भर उत्सव का माहौल रहा। लोग एक दूसरे के घर गए। केक व मिठाई खिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।

--
सांता क्लॉज बन मम्मी-पापा ने बच्चों को दिए उपहार
प्रभू यीशु के जन्मदिवस की खुशियां घरों में आधी रात से बिखरनी शुरू हो गईं। मान्यता है कि क्रिसमस पर सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट बांटते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए घरों में अभिभावकों ने सांता क्लॉज बनकर रात में ही बच्चों के तकिये के नीचे चॉकलेट, टॉफियां और गिफ्ट रखे। सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होंने सबसे पहले तकिया ही उठाया और गिफ्ट पाकर गदगद हो उठे। बच्चों ने चेहरों पर मुस्कान बिखरते हुए अपने माता- पिता को मेरी क्रिसमस बोलकर शुभकामनाएं दीं। इससे अभिभावकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed