फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Registration of school buses will be cancelled if they do not get fitness

Pilibhit News: फिटनेस न कराने पर निरस्त होगा स्कूल की बसों का पंजीकरण

Sun, 21 Jul 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Registration of school buses will be cancelled if they do not get fitness
पीलीभीत। जिले के कई स्कूल संचालक बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। पूर्व में बिना फिटनेस दौड़ रहीं 32 स्कूल की बसों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी सिर्फ 11 संचालकों ने कागज पूरे कराएं। अब एआरटीओ ऐसी बसों का पंजीकरण निरस्त करेंगे। उन्हें अंतिम चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 272 छोटे-बड़े स्कूली वाहन दर्ज हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज बसों में फिटनेस के मानकों को पूरा करना जरूरी होता है। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए स्कूल संचालक बच्चों के अभिभावकों से मोटी रकम भी वसूलते हैं, लेकिन जिले के कई ऐसे स्कूल हैं जो फिटनेस जांच को पूरा कराने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने करीब 32 स्कूली बसों संचालकों को नोटिस भी जारी था। जिसमें एक सप्ताह के अंदर फिटनेस पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय-सीमा में सिर्फ 11 बसों के संचालकों ने ही फिटनेस मानकों को पूरा किया। पूर्व में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर एक स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गया था। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए एआरटीओ ने सख्ती बरतने का दावा किया है। उनका कहना है कि स्कूलों के बस संचालकों को अंतिम चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि रोजाना चेकिंग के दौरान अधूरे कागज मिलने पर स्कूल की बसों को सीज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed