{"_id":"64ce9df3e5724d07bf018a75","slug":"registration-in-scout-guide-recovery-in-the-name-of-training-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2208-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्काउट-गाइड में पंजीकरण, प्रशिक्षण के नाम पर हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्काउट-गाइड में पंजीकरण, प्रशिक्षण के नाम पर हो रही वसूली
Sun, 06 Aug 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला विघालय निरीक्षक को ज्ञापन देते प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी । संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें स्काउट-गाइड के अयोग्य प्रशिक्षकों पर पंजीकरण और प्रशिक्षण के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है। साथ ही जूनियर वर्ग के छात्रों को शेष विषयों की किताबें भी जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विगत वर्ष स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के लिए अयोग्य प्रशिक्षक भेजे गए। इस सत्र में कुछ लोग विद्यालय में जाकर धमकी भरे लहजे में बात कर प्रशिक्षण, पंजीकरण और स्काउट भवन के लिए धनराशि की मांग करते हैं। आरोप है कि ये लोग डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश होने की बात कहते हैं। प्रधानाचार्यों ने इस संबंध में स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
इसके अलावा कहा गया कि अभी तक खेल कैलेंडर जारी नहीं हो सका है। इससे छात्रों में निराशा है। इसके लिए भी बैठक कराई जाए। बोर्ड परीक्षा-2023 के केंद्र व्यवस्थापकों के बिल पारित करने की मांग की गई है। साथ ही कक्षा छह से आठ की पुस्तकें प्रत्येक विषय की हर विद्यालय के छात्रों को अब तक नहीं मिली है। इसके लिए बीएसए को आदेश दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह, डॉ. योगेश कुमार गंगवार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अखलाक हसन खां आदि शामिल थे।