{"_id":"629a4fdc07912275997053a2","slug":"registered-nursing-home-without-answering-got-it-sealed-pilibhit-news-bly4870860182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब दिए बगैर ही करा लिया नर्सिंग होम का पंजीकरण, कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब दिए बगैर ही करा लिया नर्सिंग होम का पंजीकरण, कराया सील
विज्ञापन
पूरनपुर में नर्सिंग होम को सील कराने को नर्सिंग होम के बाहर खड़े एसडीएम, एमओआईसी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर के एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। जांच में नर्सिंग होम का पंजीकरण मिला। लेकिन पंजीकरण पत्र पर जिस चिकित्सक का नाम अंकित था वह मौके पर नहीं मिला। मोबाइल पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। एसडीएम ने नर्सिंग होम सील करा दिया।
एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने 20 मई को नगर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत की जांच करने आए थे। बंडा बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर की जांच को भी पहुंचे थे। मेडिकल स्टोर के अंदर का नजारा बिल्कुल अलग ही था। मेडिकल की आढ़ में बगैर पंजीकरण के नर्सिंग होम संचालित मिला। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
बगैर स्पष्टीकरण दिए ही 27 मई को नर्सिंग होम का पंजीकरण हो गया। डीएम ने एसडीएम को एमओआईसी को साथ लेकर जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एएच अंसारी के साथ नर्सिंग होम पहुंचे। इस दौरान संचालक ने पंजीकरण दिखा दिया। इस पर अधिकारी भी हैरान हो गए। हालांकि रजिट्रेशन में जिस चिकित्सक का नाम अंकित है वह मौके पर नहीं मिला। मोबाइल पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। अफसरों ने उच्च अफसरों से मोबाइल पर सूचना दी जिसके बाद नर्सिंग होम सील करा दिया गया।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की गई। 20 मई को एसीएमओ के नर्सिंग होम पर छापे के दौरान रजिस्ट्रेशन न मिलने, संचालक से स्पष्टीकरण तलब होने और बगैर स्पष्टीकरण दिए नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन होना गंभीर मामला है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।- राकेश गुप्ता, एसडीएम पूरनपुर