{"_id":"5884b61e4f1c1b116eefe8ba","slug":"refusing-to-return-rs-cheating-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के रुपये लौटाने से इंकार करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के रुपये लौटाने से इंकार करने पर हंगामा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से ठगी कर ली गई थी। जालसाज के रुपये लौटने से इनकार करने पर पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मकरंदपुर गांव निवासी विशाल सिंह, अनुज खंडेेलवाल, विपिन सिंह ने बताया कि उनसे जालसाजों ने आईटी प्रोजेक्ट और स्मार्ट वैल्यू कंप्यूटर कोर्स कराकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगों ने आवेदन पंजीकरण आदि के नाम पर 11-11 हजार रुपये लिए गए थे। कई महीने तक नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने अपने रुपये लौटाने को कहा, जिसके लिए जालसाज ने मना कर दिया। रविवार को आरोपियों ने अन्य युवकों को नगर के एक बारातघर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया था। इसकी भनक लगने पर पीड़ित भी युवक भी बारातघर जा पहुंचे। उनके मांगने पर आरोपियों के रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित युवकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण आदि को लेकर आरोपी कोई अभिलेेख नहीं दिखा सका। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन