फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ready to move to Sapt Sarovar, booking will start next week

Pilibhit News: सप्त सरोवर में हटें तैयार, अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

Tue, 12 Mar 2024 11:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ready to move to Sapt Sarovar, booking will start next week
कलीनगर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए गए सप्तसरोवर पर हटों के निर्माण का काम पूरा हो गया है। सोमवार को बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। अफसरों का कहना है कि थोड़ा काम बचा है, जिसे पूरा कराया जा रहा है। अगले सप्ताह तक बुकिंग सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




बराही रेंज की सेल्हा बीट में स्थित सप्तसरोवर का ब्रिटिशकाल से इतिहास रहा है। सप्तसरोवर की बनावट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। इस सत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीटीआर प्रशासन ने चूका बीच की तर्ज पर सप्तसरोवर को भी विकसित करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

बजट मंजूर होने के बाद छह माह पूर्व काम शुरू किया गया। इसमें चार खूबसूरत हटों के साथ अन्य कई व्यवस्थाओं को विकसित किया गया। यहां दो शाही हटें भी बनाई गई हैं। कार्य लगभग पूरा हो गया है। सोमवार को बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने सप्तसरोवर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने बताया गया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। छिटपुट काम शेष है, जल्द ही पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह हटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

--
सप्तसरोवर पर कराई पूजा अर्चना, अधिकारी रहे मौजूद

सप्तसरोवर पर विकास कार्य पूरा होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को सप्तसरोवर परिसर में पूजा अर्चना कराई गई। स्थानीय महंत ने पूजा की। इस दौरान रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, डिप्टी रेंजर मोहम्मद आरिफ, वशिष्ठ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed