{"_id":"6aa1b39d124e2053050b0f02","slug":"ration-distribution-will-begin-today-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168401-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से होगा राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से होगा राशन वितरण
Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के राशनकार्डधारकों के लिए सितंबर माह का राशन वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा।
वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। अंत्योदय राशनकार्डधारकों को 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल प्रति राशनकार्ड मिलेगा। उन्हें जुलाई, अगस्त व सितंबर 2026 के लिए कुल तीन किलोग्राम वस्तुएं 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेंगी। पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल निशुल्क वितरित होगा। जिन कार्डधारकों का आधार नहीं बना या ई-पास मशीन पर बायोमीट्रिक काम न करने पर, वे 25 सितंबर को मोबाइल ओटीपी सत्यापन से वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। सभी राशनकार्डधारकों से अनुरोध है कि वे अपने राशनकार्डों में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी यथाशीघ्र करा लें।संवाद